नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारत के रक्षा निर्यात में ब्रह्मोस मिसाइल सबसे बड़े हथियार के रूप में उभरी है। दुनिया की इकलौती एक्सपोर्ट होने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को खरीदने के लिए अब दुनिया भर के देशों में होड़ मची है। 2022 तक जिस मिसाइल का कोई विदेशी खरीदार नहीं था, आज उसके दो पक्के ग्राहक हैं, एक के साथ डील लगभग तय है और कम से कम आधा दर्जन देश इसे खरीदने की कतार में हैं। फिलीपींस और वियतनाम के बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया ब्रह्मोस का तीसरा बड़ा ग्राहक बनने जा रहा है। इसके अलावा यूएई भी इसे खरीदने के लिए भारत के साथ बातचीत कर रहा है।इंडोनेशिया के साथ 200 मिलियन डॉलर का करार ब्रह्मोस एयरोस्पेस और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय के बीच मंगलवार को एक अहम समझौते पर साइन हुआ है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह करार लगभग 200 मिलिय...