नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली। भारत ने चीन, यूरोपीय संघ और अमेरिका से आयातित एक रसायन पर पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। इस रसायन का इस्तेमाल रबड़ और टायर उद्योग में होता है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह शुल्क वाणिज्य मंत्रालय की इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय की सिफारिश के बाद लगाया गया है। यह शुल्क 75 अमेरिकी डॉलर प्रति टन से 1,748 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के बीच है डीजीटीआर की 19 जून की अधिसूचना में कहा गया, इस अधिसूचना के तहत लगाया गया डंपिंग रोधी शुल्क पांच वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगा। भारत ने चीन, मलेशिया, थाइलैंड और इंडोनेशिया से आयातित 'एल्युमिनियम फॉयल' पर डंपिंग रोधी शुल्क को भी बढ़ा दिया है। यह भी पढ़ें- चीन से मंगाया जाता था ये प्रोडक्ट, सरकार की सख्ती के बाद 20% उछला Rs.165 वाला शेयर

हिंदी हिन्दुस्...