नई दिल्ली, जून 25 -- Team India ICC Women T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का आज आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सामना बांग्लादेश से है। साउथ अफ्रीका से मिली पिछली हार ने भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को हिला कर रख दिया है। अब भारत के लिए बचे दो मुकाबले 'करो या मरो' जैसे है। टीम इंडिया एक मैच हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ आज का मैच तो भारत के लिए आसान है, मगर टीम इंडिया को असली चुनौती 28 जून को मिलेगी जब उनका सामना 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। कंगारुओं को हराना भारत के लिए टेढ़ी खीर होगी। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने कटाया WT20 WC सेमीफाइनल का टिकट, बचे 3 पायदानों के लिए ये दावेदारभारत का आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल समीकरण टीम इंडिया तीन में से 2...