रामपुर, मई 10 -- भारत में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर ने कहा कि भारत और लेबनान हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। इस रिश्ते को और मज़बूत बनाने की कोशिश है। भारत में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर शनिवार को सपरिवार नूर महल पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर परम्परागत रूप से स्वागत किया। अतिथि देवो भव: की भावना से हुए इस्तक़बाल से राजदूत काफी खुश नजर आए। उन्होंने मेहमान नवाज़ी और शाही दस्तरख्वान के पकवानों की प्रशंसा भी की। नवेद मियां के साथ राजनयिक ने विश्व धरोहर रामपुर रज़ा लाइब्रेरी का भी दौरा किया। उन्होंने हामिद मंज़िल की भव्यता को सराहा और रामपुर के तत्कालीन शासकों द्वारा इस लाइब्रेरी में मौजूद संग्रह को बेशकीमती क़रार दिया। रजा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्र ने राजनयिक का स्वागत किया। उन्ह...