नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन में भारत और पाकिस्तान की टक्कर सेमीफाइनल तक नहीं होगी, यह पहले से तय था। अब वह घड़ी भी करीब आ गई है कि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, लेकिन अलग-अलग सेमीफाइनल में उतरेंगी। हालांकि, भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच आगे मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। संभावना इस बात की है कि गोल्ड मेडल मैच में दोनों टीमें आमने-सामने हो सकती हैं। इसके अलावा ये संयोग भी है कि ब्रॉन्ज मेडल मैच में दोनों आपस में भिड़ें, लेकिन इसकी संभावनाबहुत कम है। दरअसल, पाकिस्तान को अपना सेमीफाइनल बांग्लादेश से खेलना है, जबकि भारत की टीम श्रीलंका से अपने सेमीफाइनल में भिड़ेगी। जो टीमें सेमीफाइनल जीतेंगी, उन्हें फाइनल का टिकट मिलेगा, जो कि गोल्ड मेडल मैच होगा। जीतने वाली टीम गोल्ड जीतेगी और हारने व...