नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भारत की आजादी के बाद जब पाकिस्तान अलग हुआ, तो उस वक्त कई परिवार अलग हुए। लेकिन यह आपसी रिश्तेदारी में बंधे रहे। दशकों तक एक-दूसरे देशों में शादियां भी होती रहीं। ऑपरेशन सिंदूर के समय जब सरकार ने भारत में बैठे पाकिस्तानी लोगों को लौटने का आदेश दिया, तो उस वक्त अटारी-वाघा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में लोग नजर आए। इसके बाद से यह बॉर्डर बंद कर दिया गया है। लेकिन गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में भी करीब 150 से ज्यादा पाकिस्तानी दुल्हनें भारत के कई इलाकों में आई हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही रिश्ता कर चुके इन जोड़ों को स्पेशल परमीशन दी गई। आम तौर पर भारत और पाकिस्तान से लोग वीजा होने की स्थिति में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते जमीन से आ जा सकते हैं। लेकिन ऑपरेशन सिं...