भारत और पाकिस्तान की आज लंदन में होगी भिड़ंत, महामुकाबले के लिए हो जाइए तैयार
लंदन, जून 23 -- भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को हराया था। उस रोमांचक जीत से भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानी मंगलवार 23 जून को एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस दबाव भरे मैच में उसी लय को बनाए रखने की कोशिश हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की होगी। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम को 7 बजे से शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी मुकाबले के बाद पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। उस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। भारत ने रोटरडम में चार में से दो मैच जीते। उन्होंने रविवार को रोटरडम चरण के आखिरी मैच में मेजबान और दुनिया की दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.