बहराइच, मार्च 28 -- बहराइच, संवाददाता। किसान डिग्री कॉलेज में रविवार से खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत और नेपाल के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों देश के बीच क्रीड़ा भारती और सीमा जागरण मंच की ओर से शुरू होने वाली खेल प्रतियोगिता से रिश्ते मजबूत होंगे। यह बात शनिवार को केडीसी में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि सुरेश प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से भारत और नेपाल के मध्य रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही। साथ ही युवाओं को प्रतिभा निखारने में एक उचित स्थान मिलेगा। किसान डिग्री कॉलेज के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता है। जो काफी समय से चला आ रहा है। ऐसे आयोजनों से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच हुए तनाव को कम करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। साथ ही सीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.