नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- भारत चीन के साथ व्यापार में संरचनात्मक असंतुलन को दूर करने और भारतीय सामानों व सेवाओं के लिए बाजार में बेहतर पहुंच बनाने का इच्छुक है। नई दिल्ली में चीनी दूतावास द्वारा पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की 77वीं स्थापना वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक और व्यावसायिक संबंध दोनों देशों के बीच बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। दोनों देशों को व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत जारी रखनी चाहिए। 2025-26 में चीन को भारत का निर्यात 36 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।वहीं, भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन और भारत को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार और खतरे के बजाय विकास के अवसर के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के लिए सही रणनीतिक सोच बनाए रखने और र...