बरेली, जनवरी 28 -- बरेली। भाजपा के नेताओं ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का स्वागत करते हुए इसे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। राजेश अग्रवाल ने समझौते को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे 200 करोड़ लोग व्यापार कर पाएंगे। इसका व्यापक प्रभाव दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। समझौते से भारत में एमएसएमई, ऊर्जा क्षेत्र, पेट्रो-गैस, समुद्र मंथन, रक्षा क्षेत्र तथा निर्माणक्षेत्र, प्रत्येक सेक्टर में वैश्विक उन्नति में बहुत मदद मिलेगी। वस्त्र, उद्योग, आभूषण, चमड़ा उद्योग तथा खाद्य निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। शीघ्र ही व्यापार और उद्योगों के दरवाजे भारत के लिए लगभग 50 से अधिक देशों में खुलेंगे अर्थात भारत में संपन्नता बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.