नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- मुंबई में इजरायल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यूरोप में जिस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है, उसी तरह बाहरी ताकतें भारत और इजरायल को भी अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। रेवाच ने भारत और इजरायल की पहचान मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करना जरूरी है, ताकि अति वामपंथी और मार्क्सवादी ताकतें दोनों देशों के मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश न कर सकें। उनके अनुसार, भारत और इजरायल के मूल्य और चुनौतियां काफी हद तक एक जैसी हैं। रेवाच मंगलवार को नागपुर में आरएसएस के वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसे अपने लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और अनूठा अनुभव बताया। रेवाच ने कहा कि सोमवार को उनकी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ बात...