प्रयागराज, मार्च 13 -- इलाहाबाद संग्रहालय के केंद्रीय कक्ष में पाक्षिक एकल वस्तु प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण व संग्रहालय की निदेशक सौम्या अग्रवाल ने किया। प्रदर्शनी में पहली बार रिजर्व संग्रह से निकाली गई सोने की म्यान प्रदर्शित की गई। एडीजी जोन ने कहा कि यह म्यान भारत और अरब की साझा संस्कृति का प्रतीक है। इस प्रदर्शनी के साथ ही अब हर पंद्रह दिनों तक किसी ना किसी एक ऐसे संग्रह को प्रदर्शित किया जाएगा जिसे अभी तक प्रदर्शित नहीं किया गया है। उद्घाटन के बाद म्यान को देखने के लिए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे के बीच 352 लोग संग्रहालय के केंद्रीय कक्ष पहुंचे। इसके अलावा सौ स्कूली बच्चों ने भी संग्रहालय का भ्रमण कर म्यान को देखा। हर कोई एकटक उसे निहारता रहा और म्यान के बगल में चस्पा उसके इतिहास को नोट भी किय...