भारत-ओमान समझौता लागू होने से मखाना व्यापार को मिलेगी गति
दरभंगा, जून 2 -- दरभंगा, हिटी। भारत-ओमान समझौता लागू हो जाने से जिले में मखाना के व्यापार को गति मिलने की संभावना बढ़ गयी है। इस समझौते से मखाना समेत हस्तशिल्प को ओमान सहित खाड़ी देशों के बाजारों तक पहुंच आसान होगी। इससे किसानों और कुटीर उद्योगों की आय बढ़ने की संभावना है। इस खबर से जिले के मखाना उत्पादकों और उद्यमियों में खुशी की लहर है। शहर के भगवानदास मोहल्ले के निवासी एफटी एमबीए मखाना वाला के नाम से स्टार्टअप चला रहे ई. श्रवण रॉय ने बताया कि एपीडा ने देश के 100 स्टार्टअप को शॉर्टलिस्ट किया है। इसमें वे भी शामिल हैं। अभी उन लोगों की ट्रेनिंग चल रही है। इस ट्रेनिंग में उन लोगों को बताया गया है कि इस समझौते से टैरिफ या तो पूरी तरह खत्म हो जाएगा या बहुत कम हो जाएगा। इससे ओमान समेत खाड़ी देशों में मखाना का निर्यात करना आसान हो जाएगा。 यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.