भारत ए का न्यूजीलैंड दौरा फिक्स, टेस्ट सीरीज से पहले खेले जाएंगे तीन अहम मैच
मुंबई, सितम्बर 1 -- भारत ए की टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैच की चार दिवसीय शृंखला खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। यह शृंखला न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की आगामी शृंखला की तैयारियों का हिस्सा होगी। भारत ए के मुकाबले सीनियर टीम की टेस्ट शृंखला से पहले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट के लाल गेंद के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड के कार्यक्रम के तहत की गई। एनजेडसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी शामिल होगा जिसमें न्यूजीलैंड ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा।'' भारत को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.