नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) चार दिवसीय एशिया-प्रशांत दुर्घटना जांच समूह बैठक की मेजबानी करेगा। यह पहली बार है, जब भारत इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। आयोजन के माध्यम से भारत न केवल अपनी विमान दुर्घटना जांच क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करेगा, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और क्षमता निर्माण को भी नई दिशा देगा। 28 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली बैठक एवं कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू करेंगे। बैठक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरणों और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के करीब 90 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान विमान दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.