नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों में भी व्यापार बढ़ने की उम्मीद से उत्साह नजर आ रहा है। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) का कहना है कि यूरोपीय यूनियन के साथ समझौते से भारत के विभिन्न उत्पादों पर यूरोपीय देशों में लगने वाले आयात शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी। इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि यूरोपीय यूनियन के देशों के साथ ट्रेड डील होने के बाद भारत का यूरोपियन देशों में निर्यात बढ़कर 50 अरब डॉलर तक हो सकता है। वहीं, भारत की ओर से टैरिफ कम होने से यूरोपीय यूनियन के देशों से आने वाली वस्तुएं भी सस्ती हो जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...