नई दिल्ली, जून 12 -- - वैश्विक मंच पर दिखेगा भारत का स्टार्टअप सामर्थ्य नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को 'भारत इनोवेट्स' के तहत दो महत्वपूर्ण रणनीतिक दस्तावेज जारी किए, जिनका उद्देश्य भारत के उभरते नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहा कि 'भारत इनोवेट्स' राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की उस सोच को मजबूत करता है, जिसका लक्ष्य भारत को केवल ज्ञान उपभोक्ता नहीं बल्कि ज्ञान सृजक, नवोन्मेषक और प्रौद्योगिकी नेतृत्वकर्ता बनाना है।

नवाचार क्षमता और अवसर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप यह पहल भारत की नवाचार क्षमता को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि 'भारत इनोवेट्स'...