भारत-इथियोपिया के बीच हुई व्यापार और सुरक्षा पर चर्चा
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को इथियोपिया के अपने समकक्ष गेडियन टिमोथियोस हेसबोन के साथ कई अहम मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। इसमें व्यापार, निवेश, तकनीक, समुद्री मामलों, सुरक्षा और संस्कृति जैसे विषय शामिल रहे। अफ्रीकी देशों के अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में जयशंकर कोटे डी आइवर से इथियोपिया पहुंचे। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमने भारत और इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा की। इसमें व्यापार, निवेश, विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे, समुद्री मामलों, सुरक्षा, तकनीक और संस्कृति जैसे विषय शामिल रहे।दोनों नेताओं ने दुनिया में हो रहे घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने और भारत-अफ्रीकी संघ की साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.