नई दिल्ली, अगस्त 14 -- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (13 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का ज़िक्र किया था, जिसके बाद शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने सभी लोगों से विदेशी नेताओं से जुड़ी राजनीतिक टिप्पणियां करने में संयम और सम्मान बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इटली के साथ भारत के मज़बूत रिश्ते हैं और भारत इन रिश्तों को और मज़बूत बनाना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मुद्दे को सम्मानजनक तरीके से उठाया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...