नई दिल्ली, मार्च 6 -- भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रहे और अंत तक टीम का सपोर्ट किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के कई रिएक्शन वायरल हुए, इसी दौरान इंग्लैंड की पारी में साक्षी धोनी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बुमराह के ओवर में साक्षी को एक गेंद पर ऐसा लगा कि जैसे टीम इंडिया को विकेट मिल गया हो, जिस पर उन्होंने एक फैन की तरह जबरदस्त उत्साहित नजर आईं और अपनी जगह पर जश्न मनाने लगी। इसके बाद आस-पास खड़े लोगों ने उन्हें हकीकत बताई। इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान बुमराह की फुल लेंथ गेंद पर सैम करन ने बैट ल...