नई दिल्ली।, जुलाई 30 -- इसी साल सितंबर महीने में भारत में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इन नेताओं की द्विपक्षीय बैठकों की संभावनाएं भी बन रही हैं। यह सम्मेलन मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न हुए ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच के तीखे मतभेदों के बीच आयोजित होने जा रहा है। यदि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आते हैं तो अक्टूबर 2019 के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अक्टूबर 2019 में वे तमिलनाडु के मामल्लापुरम में पीएम मोदी के साथ दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेल...