फैजल मलिक, जून 4 -- अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले 30 वर्षीय अभिजीत दिपके इन दिनों दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत 6 जून को भारत आ रहे हैं। उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि वे "मुझे एयरपोर्ट पर मिलें।" देश की शिक्षा प्रणाली की खामियों को उठाने के लिए वह राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर से एयरपोर्ट तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। लेकिन, उनके इस कदम से महाराष्ट्र में बैठे उनके माता-पिता की चिंताएं बढ़ गई हैं।खाली घर पर पुलिस का पहरा अभिजीत दिपके के परिवार ने सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम उठाया है। छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) के एमआईडीसी वालुज इलाके में स्थित दिपके परिवार का घर अब खाली पड़ा है। कुछ दिन पहले ही परिवार के सदस्य चुपचाप किसी अज्ञात जगह प...