पारादीप, जुलाई 2 -- इराक से करीब 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे एक जहाज पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 'एमटी सैनमार हेराल्ड' नाम का यह तेल टैंकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरानी जलक्षेत्र के पास हमले की चपेट में आ गया। हालांकि, चालक दल की सूझबूझ से यह जहाज सुरक्षित रूप से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर पहुंच गया है।हमले में जहाज को पहुंचा नुकसान जानकारी के मुताबिक, इस जहाज पर इराक का 'बसरा मीडियम' और 'बसरा हेवी' क्रूड ऑयल लदा हुआ है। जब यह टैंकर ईरानी जलक्षेत्र के करीब से गुजर रहा था, तभी उस पर गोलियां दागी गईं। इस दौरान छर्रे लगने से जहाज के 'ब्रिज' (नियंत्रण कक्ष) हिस्से को नुकसान पहुंचा है।रूट बदलकर बचाई जान हमले के तुरंत बाद जहाज और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रू ने इसका रूट बदल दिया। जहाज पर कैप्टन...