नई दिल्ली, मई 20 -- इंडियन कार मार्केट में कुछ पावरफुल चाइनीज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी में JSW Group की Jetour T2, iCar V23 और MG IM6 के साथ कई और कंपनियों के प्रोडक्ट शामिल हैं। अगर आप भी भीड़ से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाह रहे हैं, तो ये अपकमिंग एसयूवी आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं भारत में एंट्री करने वाली टॉप 4 चाइनीज एसयूवी के बारे में।BYD Sealion 6 BYD भारत में अपनी नई SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लेटेस्ट एसयूवी का नाम Sealion 6 है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल (PHEV) है। हाल में इसके टेस्ट म्यूल को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया जैसे मार्केट्स में सीलायन 6 को 1.5-लीटर नैचुरली ए...