मुजफ्फर नगर, मई 2 -- छपार। भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के 38 छात्र-छात्राओं की बीएएमएस पास आउट होकर चिकित्सक बनने पर बधाई दी। उप प्रधानाचार्य डा. उत्कर्ष नेहरा ने सभी प्रशिक्षु चिकित्सकों को नैतिक आचरण और चिकित्सा पद्धति के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षु चिकित्सकों को प्रबंधक डा. मोहम्मद अकरम व उपाध्यक्ष डा. रविश आलम ने ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डा. रविश आलम, प्रधानाचार्य डा. अन्जेय कुमार, डा. कुशल, डा. अभिषेक राणा, डा. रितू, डा. सागरिका, स्नेहलता व अर्चना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- MBBS : 15 साल से एमबीबीएस में फेल हो रहे छात्र ने दो विषयों में फिर से दी बैक परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.