जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। बालीगुमा स्थित एक होटल में भारत आदिवासी पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई की बैठक प्रेमशाही मुंडा की अध्यक्षता में हुई। संचालन कृष्णा हांसदा ने किया। बैठक में आदिवासियों की जमीन पर अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही पेसा एक्ट और समता जजमेंट 1997 लागू कराने के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सरायकेला-खरसावां में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसमें सांसद राजकुमार रोत शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...