घाटशिला, सितम्बर 15 -- घाटशिला। भारत आदिवासी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन के नेतृत्व में घाटशिला के कीताडीह में घाटशिला प्रखंड कमेटी का गठन किया गया तथा कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुनील बानसिंह, प्रखंड सचिव के रूप में सुनील मार्डी तथा प्रखंड कोषाध्यक्ष के रूप में राम हेम्ब्रम को मनोनीत किया गया। साथ ही सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुखदेव मुंडा, श्रीकांत मुंडा, सुबोध मुंडा, जगदीश महतो, रबिन्द्र महतो, निमय पात्रो और संजय मुंडा को मदन मोहन सोरेन ने पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...