नई दिल्ली, मई 1 -- Moto Buds 2 Plus Launched in India: दमदार साउंड और लंबी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो मोटोरोला के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। Motorola ने भारत में Moto Buds 2 Plus ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स को सबसे पहले बार्सिलोना में हुए MWC 2026 में Moto Buds 2 के साथ पेश किया गया था। इनमें हाइब्रिड डुअल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है जिसे 'Sound by Bose' के साथ ट्यून किया गया है। इसके अलावा, इनमें LHDC कोडेक के साथ Hi-Res Audio का सपोर्ट और 55dB तक का एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) भी मिलता है। इनमें ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी, डुअल डिवाइस पेयरिंग की सुविधा और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ भी मिलती है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिल...