नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन पांच से सात अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान व्यापार, तकनीक और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत होगी। व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति पार्मेलिन की यह भारत की पहली राजकीय यात्रा होगी और इस साल उनका दूसरा भारत दौरा होगा। इससे पहले वह फरवरी 2026 में नई दिल्ली में हुए एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। इस यात्रा के दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा。

वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार करेंगे साझा मंत्रालय ने बताया क‍ि पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। दोनों नेता कई क्षेत्रों ...