भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक समझौतों का विरोध कालीन नगरी में जारी है। गुरुवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करने का दावा किया। साथ ही भारत सरकार से कदम वापस लेने की मांग भी। अखिल हिन्द अग्रगामी किसान सभा ने सुरियावां के सनाथपुर में कार्यक्रम किया। कहा कि भारत ने जो व्यापारिक समझौता अमेरिका से किया है, उससे देश के किसानों, पशुपालकों को उनके उत्पाद का सही दाम नहीं मिल जाएगा। इसके कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई तथा अपराध बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। अमेरिका अपने खराब अनाज, दूध, दही समेत अन्य खाने-पीने के सामानों को भारत में बेचने का काम करेगा। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध भी किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गीता देवी, रामजीत यादव, फूलगेना देवी, भूलाल प...