मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- भारतीय किसान मजदूर सयुंक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शाह आलम के नेतृत्व में किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शाह आलम ने कहा कि कृषि उत्पाद जैसे बादाम, मक्का, सोयाबीन, कपास आदि क्षेत्र को भविष्य के सभी अतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों से स्थायी रूप से बाहर रखने की संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित की जाए। डेरी उत्पाद जैसे चीज, मिल्क पाउडर और प्रोटीन आदि अमेरिका भारत में निर्यात चाहता है और अमेरिका में डेरी उत्पाद पर भारी सब्सिडी प्रदान की जाती हैं। यदि ये उत्पाद भारतीय बाजार में आते हैं तो भारतीय किसानो को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कृषि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.