मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमेन अशोक बालियान ने सोमवार को नीति आयोग, नई दिल्ली में नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद्रा से मुलाकात कर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा की। इस दौरान प्रो. चंद्रा ने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के लिए नए अवसर पैदा करेगा और भारत केवल उन्हीं कृषि उत्पादों का आयात करेगा, जिनकी देश में कमी है। अशोक बालियान का भी कहना है कि इस समझौते से भारतीय कृषि उत्पादों को अमेरिकी बाजार में शून्य या कम शुल्क पर बेहतर पहुंच मिलेगी। प्रो रमेश चंद्रा व अशोक बालियान इस बात पर सहमत थे कि आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले पांच वर्षों में अमेरिका को लगभग 20-25 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद निर्यात किए हैं, जिनमें बासमती व गैर-बासमती चावल, चाय, कॉफी, मसाले, काजू, तिलहन, बेक्ड उत्पाद, फल-सब्जियाँ, प्रोसेस्ड फ...