हापुड़, जुलाई 16 -- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनीतिक) ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) समझौते को लेकर विरोध जताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंडित क़े नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि इस समझौते से किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा,तो संगठन देशव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होगा। बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीणा को सौंपे गए पत्र के माध्यम से संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के कई प्रावधान देश के किसानों के अनुकूल नहीं हैं। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील रद्द करने को सौंपा ज्ञापन संगठन का मानना है कि इन शर्तों से भारतीय कृषि क्षेत्र और ग्रा...