भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में भाकियू महाशक्ति ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जुलाई 16 -- मिलक, संवाददाता। भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में भाकियू महाशक्ति ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।गुरुवार को दिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में लिखा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता देश के किसानों के लिए घातक है। इससे सस्ता आयात बढ़ेगा और भारतीय कृषि, डेयरी व बीज उद्योग चौपट हो जाएगा। किसानों की आय घटेगी और खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस समझौते को रद्द किए जाने की मांग की।इस दौरान जिला अध्यक्ष लाला राम गंगवार, मंडल अध्यक्ष विनोद पटेल, युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गंगवार राजू यदुवंशी, जिला महासचिव मतलब जमाली, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद रफी, जिला महासचिव मनोज शर्मा, तहसील अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.