मुरादाबाद, जुलाई 15 -- भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) एवं देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौते के विरोध में नगर में बाइक रैली निकाली। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार लोकेश कुमार को सौंपकर समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौता किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों के खिलाफ है। इससे भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने इसे किसानों के लिए घातक बताते हुए किसी भी कीमत पर स्वीकार न करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर सकारात्मक नि...