भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
इटावा औरैया, जुलाई 15 -- जसवंतनगर। भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को मॉडल तहसील परिसर में देश बचाओ मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के बैनर तले किसानों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार अभिजीत गौरव को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौता वापस लो और किसान विरोधी नीति बंद करो के नारे लगाए। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित समझौता लागू होने पर किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आर्थिक आत्मनिर्भरता को नुकसान होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते का विरोध किसानों ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.