बेगुसराय, जुलाई 22 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की जिला इकाई ने बुधवार को माले कार्यालय कमलेश्वरी भवन से समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शनप्रदर्शन का आयोजन समाहरणालय के उत्तरी द्वार पर आयोजित सभा में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया तथा प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता वापस लेने की मांग की। सभा की अध्यक्षता किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह ने की। यह भी पढ़ें- जसरा में मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शनसमझौते के खिलाफ तर्क वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित समझौते से कृषि और डेयरी क्षेत्र प...