नई दिल्ली, जून 1 -- भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता अंतिम चरण में है। खुद वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसको लेकर जवाब दिया है। उन्होंने सोमवार को कहाकि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के अधिकांश प्रावधानों को अंतिम रूप दे दिया है। अब यह बातचीत कुछ छोटे मुद्दों तक ही रह गई है। गोयल ने मीडिया से कहाकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए भारत में है। दोनों पक्षों के बीच दो से चार जून तक यह बातचीत होगी। दोनों देशों ने तीन फरवरी को इस व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा तय होने की घोषणा की थी। 99 फीसदी मुद्दों पर सहमतिगोयल ने कहाकि लगभग सभी चीजें तय हो चुकी हैं। जैसा कि अमेरिकी राजदूत ने भी कहा है कि 99 फीसदी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अब केवल छोटे-छोट...