बागपत, मार्च 19 -- बागपत। रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह गुरुवार को बागपत पहुंचे। उन्होंने पाली गांव में अजित सिंह अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उदघाटन किया। वहीं, लोयन मलकपुर गांव में आधुनिक कुश्ती स्टेडियम की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अभी अंतिम करार नहीं हुआ है। वहीं, केसी त्यागी के जेडीयू छोड़ने की खबरों पर कहा कि केसी त्यागी ने चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के साथ काम किया है। यदि वे पार्टी में शामिल होने का निर्णय लेते हैं तो उनका स्वागत है। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भारत वैश्विक व्यापार में मजबूत स्थिति में है और कई देश भारत के साथ समझौते करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रटौल का आम विदेशों में भी मिठास घोल रहा है। कई देशों में उसकी सप्लाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.