रुद्रपुर, जुलाई 22 -- सितारगंज, संवाददाता। भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने भारत और अमेरिका के शीर्ष नेताओं के प्रतीकात्मक पुतले फूंककर नारेबाजी की। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मंडी परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने प्रस्तावित ट्रेड डील को देश के कृषि क्षेत्र और संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश के किसान और मजदूरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका आरोप था कि यदि यह ट्रेड डील लागू होती है तो मुर्गी पालन, डेयरी उद्योग, फल उत्पादन, गन्ना उत्पादक तथा एथेनॉल से जुड़े किसान और श्रमिक प्रभावित होंगे। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन किसान नेताओं ने कहा कि अमेरिका से आ...