लखीमपुरखीरी, जून 4 -- भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने भारत अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में जिला मुख्यालय और तहसीलों पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। गोला तहसील परिसर में भी सुबह 11 बजे किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 1 से 4 जून तक अमेरिका का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत कर रहा है। उनका कहना है कि इस समझौते का सीधा प्रभाव देश के किसानों, डेयरी उत्पादकों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों पर पड़ सकता है। जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने बताया कि गोला तहसील में प्रदर्शन सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- भाकियू अराजनीतिक...