नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। हालांकि, दोनों पक्ष बीते करीब तीन महीने से कहते आ रहे हैं कि समझौते से जुड़े करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है। उचित समय पर समझौते की घोषणा की जाएगी।

विदेश मंत्री की बैठक फिलीपींस की राजधानी मनीला में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की बैठक में भी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अंतरिम व्यापार समझौता लगभग तैयार है और दोनों पक्ष इसे जल्द लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। बैठक में दोनों नेता...