रुद्रपुर, जुलाई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले मंगलवार को जिले के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को सौंपते हुए लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि समझौते का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही सभी कृषि फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, बाजपुर क्षेत्र के 20 गांवों की भूमि पर बसे किसानों को पूर्ण अधिकार देने, किसानों के खेतों से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के लिए नोएडा की तर्ज पर मुआवजा देने और भूमि के मुआवजा दरों में वृद्धि की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- डोईवाला तहसील में किस...