बरेली, मार्च 24 -- भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में किसान एकता संघ ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सोमवार को शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद करते हुए देश और किसान हित में अपनी मांगों को उठाया। डॉ़ रवि नागर ने मांग की कि भारत-अमेरिका कृषि समझौते को तत्काल समाप्त किया जाए। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून बनाने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम-2025 और बीज अधिनियम 2025 को खत्म करने तथा किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते कुछ देर को यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान...