नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब इसके कानूनी मसौदे और अंतिम शर्तों को पूरा करने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और समझौते को लागू किया जा सकेगा। गुरुवार को दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह के उद्घाटन के दौरान गोयल ने इस समझौते को लेकर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारत की कोशिश है कि समझौते को इस तरह लागू किया जाए, जिससे भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों को दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर अवसर मिल सकें। इसे लेकर अंतिम शर्तों और कानूनी दस्तावेजों को तैयार करने का काम जारी है। यह भी पढ़ें- 100 फीसदी टैरिफ पर 10...