सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। भारत-अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय कृषि व्यापार समझौते से देश के किसानों को नुकसान पहुंचेगा। बड़े व्यापारी को फायदा होगा। वहीं छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों का व्यापार ठप हो जाएगा। ये विचार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान हुंकार महापंचायत में व्यक्त किये। उन्होंने केंद्र सरकर की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर विदेशों से कृषि उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया गया और उचित इम्पोर्ट ड्युटी नहीं लगाई गई तो देश के किसानों को सीधा नुकसान होगा। शहर के राजा कॉलेज मैदान में आयोजित महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंच से उतरकर किसानों के बीच जाकर बैठ गए। जिससे किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राकेश टिकैत केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने भारत-अमेरिका अ...