नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों के घर में एक लड़के ने जन्म लिया है। भारती सिंह ने 19 दिसंबर को एक लड़के को जन्म दिया। भारती ने अभी उस बच्चे को काजू नाम दिया है। डिलिवरी के बाद हर्ष और भारती का पहला व्लॉग भी सामने आ गया है। भारती ने ये व्लॉग अस्पताल से बनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें काजू से प्यार हो पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि वो फैंस को काजू को दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं।सुबह 6 बजे ब्रेक हुआ था वॉटर बैग व्लॉग के मुताबिक, भारती सिंह का सुबह 6 बजे के करीब अचानक वॉटर ब्रेक हुआ। उस वक्त भारती सो रही थीं। वो घबराकर उठीं उन्होंने हर्ष को उठाया। इसके बाद दोनों ने डॉक्टर से बात की। डॉक्टर ने कहा कि उनकी तुरंत डिलिवरी करानी होगी। भारती ये बताते हुए काफी इमोशनल हो ...