भारती ने एयरटेल अफ्रीका में हिस्सेदारी बढ़ाई
नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शेयर अदला-बदली समझौते के जरिये एयरटेल अफ्रीका में अपनी हिस्सेदारी 16.31 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 79 प्रतिशत कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस सौदे का मूल्य करीब 28,200 करोड़ रुपये आंका गया है। इस लेनदेन से पहले भारती एयरटेल की एयरटेल अफ्रीका में हिस्सेदारी 62.73 प्रतिशत थी। कंपनी ने 22 जून 2026 को आईसीआईएल से एयरटेल अफ्रीका के 595,204,251 शेयर (करीब 16.3 प्रतिशत हिस्सेदारी) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके परिणामस्वरूप कंपनी की प्रभावी हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 79 प्रतिशत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.