नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- India vs Malaysia Final result: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिलस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब 21 गोल्ड मेडल हो गए हैं। सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया था, जबकि मलेशिया ने साउथ कोरिया को 2-1 से शिकस्त दी थी। स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारतीय टीम ने एलए 2028 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। खेल के पहले क्वार्टर में ही भारत के हरनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 14वें मिनट में मलेशिया ने एक-एक की बराबरी कर ली।...