नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- India vs Malaysia Final result: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर पांचवीं बार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिलस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब 21 गोल्ड मेडल हो गए हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की महिला और पुरुष टीम दोनों टीमों ने एशियन गेम्स में एक साथ गोल्ड मेडल जीता है। शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया था। महिला टीम ने भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।ऐसा रहा मैच का हाल फाइनल मुकाबला भारत ने एकतरफा कर दिया। मलेशिया के खिलाड़ी टक्कर नहीं दे पाए। खेल के पहले क्वार्टर...